रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लच्छीवाला टोल प्लाजा भीषण हादसे में दो की मौत

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा हुआ है। वहीं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

विस्तार

सोमवार, 24 मार्च तड़के सुबह हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू डंपर UK 18 CA 6636 ने तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा के पोल से जा भिड़ा।

हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण हादसे में कार UK07AF2506 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों में एक की पहचान रतनमणि उनियाल, निवासी इंद्रप्रस्थ एन्क्लेव, रायपुर, देहरादून के रूप में हुई, जबकि दूसरे मृतक के पास पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। कार से निकालकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

https://regionalreporter.in/supreme-court-releases-report-in-justice-yashwant-verma-case/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=JDsIIJ27PnibS8Ep
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *