गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार के इलाज के लिए भी 5 लाख, चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये मासिक पेंशन का प्रस्ताव
उत्तराखंड में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर विचार किया गया।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में हुई बैठक में चार दिवंगत पत्रकारों
के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता और गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार के इलाज के लिए 5 लाख रुपये देने की संस्तुति की गई।
चार वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति
बैठक में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को
8 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की भी संस्तुति की गई।
समिति ने पत्रकारों और उनके आश्रितों से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श कर सहायता के प्रस्ताव रखे।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप
राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों
और उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से मामलों की समीक्षा कर रहा है।
बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर,
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पांडेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा मौजूद रहे।


















Leave a Reply