रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

टैक्सी एसोसिएशन ने टैक्सी स्टेंड के लिए मांगा नियत स्थान

टैक्सी एसोसिएशन श्रीनगर की ओर से मेयर आरती भंडारी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। श्रीकोट में आयोजित सम्मान समारोह में टैक्सी एसोसिएशन की ओर से यात्रकाल में टैक्सी की व्यवस्था के लिए निश्चित स्थान तय किया जाने का निवेदन किया गया।

टैक्सी चालकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन यात्रा काल में टैक्सी चालकों को नियत स्थान से हटा देता है। कई बार एसोशिएशन को आंदोलन का धारा भी लेना पड़ा है। उन्होंने टैक्सी स्टैंड के लिए स्थान नियत रखने की मांग की।

इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद अंजना रावत, महासंघ संरक्षक भूपेंद्र कठैत, एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर प्रसाद बहुगुणा, सचिव बद्री बंगारी, कोषाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, अलकनंदा कमांडर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, सदस्य नत्थी सिंह बिष्ट, संतोष चमोली, लखपत सिंह भंडारी तथा अन्य कई लोग मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/sheep-herders-set-out-towards-the-picturesque-bugyals-along-with-devkandi/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=FvVoiJkzuFCuJzVp
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *