रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शेरपा कामी रीता ने 31वीं बार एवरेस्ट फतह कर रचा नया इतिहास

दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (ऊँचाई: 8,849 मीटर) पर चढ़ाई का रिकॉर्ड अब और भी ऊँचाइयों पर पहुँच गया है।

नेपाल के प्रसिद्ध शेरपा गाइड कामी रीता ने मंगलवार, 27 मई को 31वीं बार एवरेस्ट फतह कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि के साथ उन्होंने स्वयं का ही पूर्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक बार माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले व्यक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।

कामी रीता की यह चढ़ाई सेवन समिट ट्रेक्स के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने जानकारी दी कि 55 वर्षीय पर्वतारोही ने अनुकूल मौसम के बीच सुबह लगभग चार बजे एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा।

उनका यह साहसिक कार्य न केवल पर्वतारोहण की दुनिया में एक मील का पत्थर है, बल्कि साहस, दृढ़ता और अनुभव की एक अनोखी मिसाल भी है।

इस बार कामी रीता ने भारतीय सेना के ‘एडवेंचर विंग एवरेस्ट अभियान’ का नेतृत्व किया, जिसे लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया था। अभियान की सफलता ने कामी रीता को एक बार फिर शिखर पुरुष के रूप में स्थापित कर दिया है।

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के बाद कामी रीता पूरी तरह से सुरक्षित और स्थिर हैं और उन्होंने नीचे उतरना भी शुरू कर दिया है। वे अब धीरे-धीरे आधार शिविर की ओर लौट रहे हैं।

जानें कौन हैं कामी रीता शेरपा

कामी रीता शेरपा नेपाल के एक प्रख्यात पर्वतारोही (शेरपा गाइड) हैं, जिन्हें माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने का रिकॉर्ड हासिल है। इनका जन्म 17 जनवरी 1970 को नेपाल के सोलुखुम्बु जिलें में हुआ जो शेरपा समुदाय का एक पारंपरिक क्षेत्र है।

24 साल की उम्र से पहाड़ों की ऊंचाई से बुलंद अपने हौसलों को कर उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए, कई रिकॉर्ड तोड़े और कई खिताब हासिल किए।

कामी रीता शेरपा की प्रमुख उपलब्धियाँ

  1. माउंट एवरेस्ट पर 31 बार सफल चढ़ाई (2025 तक)
    यह एक विश्व रिकॉर्ड है।
    उन्होंने पहली बार 1994 में एवरेस्ट की चढ़ाई की थी।
    2025 में उन्होंने 31वीं बार एवरेस्ट फतह कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
  2. एक ही मौसम में दो बार एवरेस्ट फतह करने का रिकॉर्ड
    कई वर्षों में उन्होंने एक ही पर्वतारोहण मौसम (Spring Season) में दो बार चढ़ाई की।
  3. अन्य 8,000 मीटर ऊँचाई वाले पर्वतों पर सफल चढ़ाई
    ➤ K2 (पाकिस्तान)
    ➤ ल्होत्से
    ➤ मनासलु
    ➤ चो ओयू
    ➤ इन सभी चोटियों की ऊँचाई 8,000 मीटर से अधिक है।
  4. 30+ वर्षों का पर्वतारोहण अनुभव
    वे पर्वतारोहण मार्गदर्शक (Sherpa Guide) के रूप में कार्यरत हैं और अनेक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियानों का हिस्सा रहे हैं।
  5. शेरपा समुदाय की पहचान को वैश्विक मंच पर लाना
    उन्होंने पर्वतारोहण में शेरपा गाइड्स के योगदान को दुनिया के सामने लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
  6. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान
    ➤ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड: कामी रीता शेरपा को माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 2022 में उन्हें यह रिकॉर्ड प्राप्त हुआ था, जब उन्होंने 30वीं बार एवरेस्ट की चढ़ाई की थी।
    • तेनजिंग-हिलेरी पर्वतारोहण पुरस्कार: 2018 में नेपाल सरकार ने उन्हें तेनजिंग-हिलेरी पर्वतारोहण पुरस्कार से सम्मानित किया, जो नेपाल में पर्वतारोहण के क्षेत्र में सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है।
    • ➤ एवरेस्ट मेडल ऑफ ऑनर : कामी रीता शेर्पा को उनके पर्वतारोहण में उत्कृष्टता और समर्पण के लिए एवरेस्ट मेडल ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।
    • ➤ नेपाल सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र और मान्यता: नेपाल सरकार ने उन्हें पर्यटन और पर्वतारोहण में उनके योगदान के लिए कई बार प्रशंसा पत्र और मान्यता प्रदान की है।
    • ➤ अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण पुरस्कार : कामी रीता शेर्पा को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण संगठनों द्वारा भी उनके अद्वितीय रिकॉर्ड और पर्वतारोहण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

https://regionalreporter.in/two-indigenous-srgm-guns-inducted-into-the-navy/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *