रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, दो श्रद्धालुओं की मौत

सोमवार, 23 जून को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सवा चार बजे करीब भैरव मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से कई श्रद्धालुगण मलबे की चपेट में आ गए।

यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को सोमवार शाम बड़ा झटका लगा, जब नौ कैंची क्षेत्र में स्थित भैरव मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस हादसे में चार लोग मलबे की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब सवा चार बजे भारी मलबा अचानक मार्ग पर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि, अब तक मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाले गए 60 वर्षीय रशिक (60) मुंबई निवासी को तत्काल जानकीचट्टी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया तथा घावों में टांके लगाए गए।

उन्होंने बताया कि रशिक पूरी तरह होश में हैं। इसने बताया कि घटनास्थल पर और लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और पुलिस अब भी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं।

स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। मौके पर मेडिकल टीम और 108 एंबुलेंस भी तैनात हैं। मार्ग पर आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

भूस्खलन का कारण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

घायल का विवरण

  • रसिक भाई, पुत्र वस राम भाई, निवासी, 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र

लापता हुए लोगों का विवरण

  • भाविका शर्मा (उम्र 11) पुत्री जॉय शर्मा, निवासी B-58 कृष्णाविहार नई दिल्ली
  • कमलेश जेठवा (उम्र 35) पुत्र कांतिबाई, निवासी मुंबई थाने महाराष्ट्र

मृतकों का विवरण

  • हरिशंकर (उम्र 47) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी- जौनपुर उत्तरप्रदेश
  • ख्याति (उम्र 09) पुत्री हरिशंकर उम्र, निवासी- जौनपुर उत्तरप्रदेश
https://regionalreporter.in/christie-coventry-became-the-first-female-and-african-president-of-the-ioc/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=K2yfxtnrf8mBIvH0
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *