कोल्लम सेलर्स के खिलाफ उन्होंने महज 51 गेंदों पर 121 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर कोच्चि ब्लू टाइगर्स को चार विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ कोच्चि तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मिली जीत
237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोच्चि की टीम ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच अपने नाम किया। आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। आशिक ने पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया, लेकिन चौथी पर रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर 6 रन की जरूरत थी, जहां आशिक ने लंबा छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 18 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद पारी खेली।
सैमसन बने मैन ऑफ द मैच
संजू सैमसन की पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक और 42 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस विस्फोटक पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कोल्लम की मजबूत शुरुआत
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्लम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बनाए। कप्तान सचिन बेबी ने 44 गेंदों पर 91 रन और विष्णु विनोद ने 41 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेलकर विशाल स्कोर खड़ा किया।
एशिया कप में जगह को लेकर बढ़ी चुनौती
संजू की इस शानदार पारी के बाद अब एशिया कप 2025 की प्लेइंग-11 को लेकर बहस तेज हो गई है। शुभमन गिल की वापसी के बाद माना जा रहा था कि अभिषेक के साथ गिल ओपन करेंगे, लेकिन संजू की फॉर्म कप्तान और कोच के लिए चयन की मुश्किलें खड़ी कर सकती है।















Leave a Reply