रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मेयर आरती भंडारी ने वार्ड 40 में जन संवाद कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने वार्ड संख्या 40 बिल्केदार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य जनसमस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जन संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व मातृशक्ति की रही भागीदारी

जन संवाद कार्यक्रम में व्यापार सभा अध्यक्ष बिल्केदार बिपेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह कठैत, सेवानिवृत्त कैप्टन दिगंबर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

महापौर ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

निगम पार्षदों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद प्रवेश चमोली, रमेश रमोला, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, सुरेन्द्र सिंह और विजय चमोली भी मौजूद रहे।

महापौर ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही नगर विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

वार्ड 39 में क्षतिग्रस्त पुस्ते का किया निरीक्षण

इसके बाद महापौर आरती भंडारी ने वार्ड संख्या 39 में क्षतिग्रस्त पुस्ते का पार्षद सुरेन्द्र सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का भी हुआ निरीक्षण

महापौर ने नगर निगम के पार्षदों के साथ श्रीनगर में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर विकास को लेकर निगम की सक्रिय पहल

इस अवसर पर पार्षद रमेश रमोला, आशीष नेगी, विजय चमोली और अनुराग चौहान उपस्थित रहे।

महापौर ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

https://regionalreporter.in/a-call-has-been-issued-to-march-from-haridwar-to-delhi/
https://youtu.be/YqmyQUT-vwc?si=-_CculMUZiweGAeO
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *