रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार से दिल्ली कूच का आह्वान, 8 मार्च को यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज का महाआंदोलन

हरिद्वार में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के फैसलों के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

सवर्ण समाज समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 8 मार्च को “यूजीसी रोल बैक महाआंदोलन” आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत देशभर से सवर्ण समाज के लोग दिल्ली कूच करेंगे।

दिल्ली कूच को लेकर साधु-संतों की अपील

महाआंदोलन को लेकर हरिद्वार से श्री अखंड परशुराम अखाड़े और काली सेना से जुड़े पदाधिकारियों ने सवर्ण समाज से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

उत्तरी हरिद्वार स्थित शांभवी धाम आश्रम में काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने समाज से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।

यूजीसी को बताया काला कानून

काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने यूजीसी को काला कानून करार देते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यूजीसी से जुड़े फैसले समाज के एक बड़े वर्ग के हितों के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा


सरकार की नीतियां सनातन धर्म के खिलाफ:

अधीर कौशिक अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां सनातन धर्म के खिलाफ हैं और यूजीसी जैसे कानून समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

8 मार्च को हजारों नागा साधुओं के उतरने का दावा

पंडित अधीर कौशिक ने दावा किया कि 8 मार्च को हजारों नागा साधु दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।

रामलीला मैदान में आयोजित महाआंदोलन के जरिए सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा और यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग जोरशोर से उठाई जाएगी।

भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप

आंदोलन के नेताओं ने भाजपा सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू समाज को जातियों में बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ है।

नीतियां नहीं बदलीं तो देशभर में आंदोलन

स्वामी आनंद स्वरूप ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियां नहीं बदलीं तो देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

https://regionalreporter.in/a-multi-million-dollar-scam-was-carried-out-by-promise-of-jobs-abroad/
https://youtu.be/YqmyQUT-vwc?si=YdZLcWQlQgzLtm0Z
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *