16–17 मार्च को होगा पंजीकरण
2023-24 और 2024-25 बैच के स्नातकोत्तर छात्र ले सकेंगे भाग
15 मार्च तक पीएचडी मौखिक परीक्षा पूरी करने वाले शोधार्थी भी होंगे शामिल
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University का 12वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीस-उज-जमान ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह में
2023-24 और 2024-25 बैच के स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
पीएचडी शोधार्थियों को भी मिलेगा अवसर
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिन शोधार्थियों की पीएचडी मौखिक परीक्षा (Viva-Voce)
15 मार्च तक सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी, वे भी 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकेंगे।
इस आयोजन में सफल विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधि और सम्मान प्रदान किया जाएगा।
16 और 17 मार्च को खुलेगा पंजीकरण पोर्टल
दीक्षांत समारोह में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए 16 और 17 मार्च को पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा।
वहीं स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त करने वाले छात्र भी 17 मार्च को पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://online.hnbgu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
हर वर्ष आयोजित होने वाला यह समारोह छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसमें उन्हें अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए औपचारिक रूप से डिग्री प्रदान की जाती है।
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए
पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय के 11 संकायों के 46 विषयों में कुल 484 सीटों पर शोध प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी 1 मार्च से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट, जीपैट, आईसीएमआर-नेट,
डीबीटी-नेट, आईसीएआर-नेट सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के स्कोर और साक्षात्कार के आधार पर होगी।
चयन में 70 प्रतिशत वेटेज परीक्षा स्कोर और 30 प्रतिशत साक्षात्कार को दिया जाएगा।
पात्रता के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री (आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत) होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 700 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है।




















Leave a Reply