रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

भराड़ीसैंण में बजट सत्र का पांचवां दिन, बजट पर चर्चा के साथ विनियोग विधेयक पारित होने के आसार

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2026 का आज पांचवां दिन है।

आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा होने के साथ-साथ कई विभागों के बजट को पारित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके अलावा आज विनियोग विधेयक भी सदन में पारित किया जा सकता है।

वहीं सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना भी जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

बजट सत्र के पांचवें दिन विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आ रहा है।

विपक्ष नियम 310 के तहत प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सदन में चर्चा की मांग कर सकता है।

विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के कई विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और सरकार को इस पर सदन के भीतर जवाब देना चाहिए।

सदन की कार्यवाही शुरू

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। आज विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग किए जाने की संभावना है।

नियम 310 के तहत विपक्ष कई विभागों में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों को उठाते हुए सरकार से जवाब मांग सकता है। ऐसे में आज सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।

सीएम धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

वहीं गुरुवार को सदन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर खासे हमलावर नजर आए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा तुष्टीकरण पर आधारित रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता नाम के आगे मोहम्मद लगाने वालों से तो घर बुलाकर मुलाकात करते हैं,

लेकिन धर्म के नाम पर सामाजिक कुरीतियों का सामना कर रही महिलाओं की पीड़ा पर चुप्पी साध लेते

https://regionalreporter.in/minister-of-state-chandi-prasad-bhatt-arrives-in-kalimath-valley/
https://youtu.be/SwW29v9_vsU?si=Hma4glCpE2pwcLgY

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *