रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऊखीमठ में वृहद स्वरोजगार एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित

लक्ष्मण नेगी

ग्राम विकास विभाग एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में वृहद स्वरोजगार एवं

बहुउद्देशीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी

योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ, आत्मनिर्भरता पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट,

मुख पंकज शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

किया और स्वरोजगार को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

प्रदर्शनी में स्थानीय हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और अन्य वस्तुओं को लोगों ने खूब सराहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान

शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही गांवों

में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर पाबंदी लगाने वाली महिलाओं के प्रयासों की भी सराहना की गई।

पलायन रोकने में स्वरोजगार अहम: विधायक

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर पलायन को रोकना है।

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

महिलाएं समाज की सजग प्रहरी: जनप्रतिनिधि

प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष से कई गांवों में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर रोक लगी है।

जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण ने महिलाओं को समाज की सजग प्रहरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

स्वरोजगार योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प

कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी अनुष्का द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और

अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र मोहन उखियाल ने किया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

https://regionalreporter.in/political-turmoil-in-uttarakhand-several-senior-bjp-leaders-join-congress/
https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=v3HPln4IX6K_EHts
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *