रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी में गुलदार का आतंक, 10 स्कूल बंद

बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला, इलाके में अलर्ट

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पोखड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार

के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं।

इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन 10 विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार जोशी ने यह आदेश जारी किया।

पोखड़ा विकासखंड के अंतर्गत कोलाखाल क्षेत्र के कई स्कूलों—

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटल्यूं
  • मयलगांव
  • पटोटी
  • जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल

में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अलावा बीरोंखाल ब्लॉक के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी कक्षा 1 से 8 तक छुट्टी रहेगी।

4 से 6 अप्रैल तक रहेगा अवकाश

प्रशासन के आदेश के अनुसार 4 अप्रैल (शनिवार), 5 अप्रैल (रविवार) और 6 अप्रैल (सोमवार) तक स्कूल बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

गुलदार को पकड़ने के लिए बड़ा ऑपरेशन

डीएफओ महातिम यादव के अनुसार, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

  • 10 कैमरा ट्रैप लगाए गए
  • 2 सोलर CCTV कैमरे सक्रिय
  • 2 पिंजरे लगाए गए
  • 15-15 सदस्यीय दो टीमें गश्त में तैनात

वन विभाग गुलदार को पकड़ने या ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी में जुटा है।

लोगों में दहशत, पहले भी हो चुके हमले

बताया जा रहा है कि गुलदार पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि शाम के समय सतर्क रहें, अकेले बाहर न निकलें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

https://regionalreporter.in/kedarnath-yatra-security-preparations-uttarakhand/
https://youtu.be/GEbVe5JHHn4?si=C1VorDs1KxAoqsE1
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *