रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में ICSSR प्रायोजित रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स का सातवां दिन संपन्न

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय ICSSR प्रायोजित रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला का सातवां दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सांख्यिकीय विधियों और SPSS पर विशेष सत्र

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी ने “शोध के लिए मूलभूत सांख्यिकी

एवं उन्नत सांख्यिकीय परीक्षण: SPSS के माध्यम से मल्टीवेरिएट रिग्रेशन” विषय पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने शोध में सांख्यिकीय विधियों के महत्व को रेखांकित करते हुए SPSS के जरिए डेटा विश्लेषण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

द्वितीय सत्र में उन्होंने मल्टीवेरिएट रिग्रेशन के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रतिभागियों को डेटा सेट के माध्यम से अभ्यास कराया, जिससे उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

जलवायु सहनशीलता पर रिपोर्ट प्रस्तुत

तृतीय सत्र में प्रो. मोहन सिंह पंवार ने “उत्तराखंड में जलवायु सहनशीलता” विषय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें:

  • राज्य जलवायु कार्य योजना का पुनः संशोधन
  • विकेंद्रीकृत शासन और क्षमता निर्माण
  • जल स्रोतों का संरक्षण
  • वनाग्नि नियंत्रण
  • स्थानीय बीजों का संरक्षण
  • मौसम पूर्वानुमान और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता
  • जलवायु वित्त और जिला स्तरीय कार्य योजनाएं

शामिल रहे।

एथनोग्राफिक पद्धति और फोकस ग्रुप चर्चा पर व्याख्यान

चतुर्थ सत्र में प्रो. आर. के. मैखुरी ने “एथनोग्राफिक पद्धति विश्लेषण एवं फोकस ग्रुप चर्चा” विषय पर व्याख्यान देते हुए सामाजिक अनुसंधान की गहराई और प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया।

गुणात्मक अनुसंधान पर व्यावहारिक प्रशिक्षण

पंचम सत्र में डॉ. हसीबुर रहमान ने “सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में गुणात्मक अध्ययन (SWOT, QM, PRA) का व्यावहारिक प्रशिक्षण” विषय पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

इस सत्र ने फील्ड से नीति निर्माण तक की प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गणमान्य शिक्षाविदों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रो. मोहन सिंह पंवार (अध्यक्ष, भूगोल विभाग), डॉ. विजय कांत पुरोहित (निदेशक, HAPPRC) एवं इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सफल संचालन और समापन

कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव पुरोहित (गढ़वाल विश्वविद्यालय) और शोभित त्रिवेदी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया।

अंत में कार्यशाला का समापन निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह एवं सह-कोर्स निदेशक डॉ. आलोक सागर गौतम द्वारा किया गया।

https://regionalreporter.in/cec-gyanesh-kumar-impeachment-motion-rejected-parliament/
https://youtu.be/-PLjIlabqAY?si=ypl35ln16OkK22Q5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *