पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, CPR देने के बाद भी नहीं बच सकी जान
कर्णप्रयाग संगम पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके के लिए रवाना हुआ।
तेजी से चलाया गया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद युवक को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला गया।
सीपीआर देकर बचाने की कोशिश
रेस्क्यू के बाद पुलिस टीम ने युवक की जान बचाने के लिए मौके पर ही सीपीआर और मुंह से ऑक्सीजन देकर उसे होश में लाने का प्रयास किया।
इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
नारायणबगड़ का रहने वाला था युवक
कोतवाल विनोद थपलियाल के अनुसार मृतक की पहचान भोपाल नेगी (27) पुत्र गुमान सिंह के रूप में हुई है,
जो नारायणबगड़ ब्लॉक के खैनोली गांव का निवासी था।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।




















Leave a Reply