रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; महिला की मौत, चार घायल

दैहलचौरी सड़क पर हुआ हादसा

पौड़ी गढ़वाल जिले के दैहलचौरी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 से 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर से पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

चौकी दैहलचौरी में तैनात कांस्टेबल बद्रीलाल ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल महिला को कांस्टेबल द्वारा निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

पुलिस के अनुसार वाहन चालक रोहित थपलियाल रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा कोट ब्लॉक से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।

मृतका की हुई पहचान

हादसे में मृत महिला की पहचान 49 वर्षीय अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट निवासी अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड देहरादून के रूप में हुई है।

चार घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों में चालक रोहित थपलियाल, रश्मि देवी, सुधा देवी और सुमन बिष्ट शामिल हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल भेजा गया,

जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस और परिजन मौके पर मौजूद रहे।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://regionalreporter.in/governor-gurmit-singh-lansdowne-visit-women-empowerment/
https://youtu.be/VLjoEeFqksA?si=du1mq5fKzcLMtUMM
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *