रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जनता मिलन में डीएम स्वाति भदौरिया सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनता मिलन में पहुंचीं 19 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर समाधान

पौड़ी गढ़वाल में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन एवं सीएम हेल्पलाइन समीक्षा

बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।

अब तक 501 में से 485 शिकायतों का निस्तारण

बैठक में बताया गया कि अब तक कुल 501 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 485 का निस्तारण किया जा चुका है,

जबकि 16 मामलों पर कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी ने एल-1 स्तर पर 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों वाले

अधिकारियों को अगले सोमवार व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

बिना समाधान शिकायत फोर्स क्लोज करने पर चेतावनी

डीएम स्वाति भदौरिया ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत को बिना संतोषजनक समाधान के फोर्स क्लोज न किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को वास्तविक राहत देने वाला होना चाहिए।

लंबित मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

तेंदुए की दहशत पर वन विभाग को कार्रवाई के निर्देश

कमंद क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए की सक्रियता को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

इस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए फॉरेस्ट गार्ड की निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

सड़क, पेयजल और स्कूल भवन से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई

बैठक में एनएच श्रीनगर स्थित क्षतिग्रस्त सड़क, पंदारखोला में अवैध पेयजल टैंक निर्माण, अपर चोपड़ा में पेयजल टैंक चेंबर

मरम्मत तथा नलाई प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत और दीवारों के पुनर्निर्माण जैसे मामलों पर भी डीएम ने संबंधित

विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिलाओं के स्वरोजगार और पेयजल योजनाओं पर भी जोर

पोखड़ा क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजना, पाबौ क्षेत्र में महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण और गिरगांव

की पेयजल समस्या पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

लंबित आयुर्वेदिक चिकित्सालय हस्तांतरण पर जताई नाराजगी

अणेंथ गांव में दो वर्षों से लंबित आयुर्वेदिक चिकित्सालय हस्तांतरण मामले पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन के

भीतर स्थिति स्पष्ट कर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के

समाधान का प्रभावी मंच बनता जा रहा है और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

https://regionalreporter.in/pushkar-singh-dhami-flags-off-4-modern-ambulances-uttarakhand/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=-ypHqjqB_PEJYALD
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *