रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

महिला पायलट की सूझबूझ से बचीं 6 जानें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र (नवा गांव) में ट्रांस भारत एवियशन के एक हेलीकॉप्टर के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा।

उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा पास की पंपिंग लाइन के एक हाईवोल्टेज बिजली के तार से उलझ गया, जिससे चालू करंट का लंबा तार टूटकर उसमें लटक गया।

​आसमान में पैदा हुए इस खतरे के बीच महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने गजब की सूझबूझ दिखाई।

उन्होंने बिना वक्त गंवाए हेलीकॉप्टर को पास के ही एक खेत में सुरक्षित लैंड करा दिया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत करीब 6

लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्थानीय लोग पायलट की इस बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://regionalreporter.in/completing-her-unfinished-studies-at-age-82-tennis-legend-billie-jean-king-becomes-a-graduate/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=6N8ggXBbHwfSjV5D
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *