रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

82 साल की उम्र में पूरी की अधूरी पढ़ाई, टेनिसदिग्गज बिली जीन किंग बनीं ग्रेजुएट

दुनिया भर में अपने शानदार टेनिस करियर के लिए पहचानी जाने वाली दिग्गज खिलाड़ी Billie Jean King ने 82 वर्ष की उम्र

में अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर नई मिसाल कायम की है। 39 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी बिली जीन किंग ने कैलिफोर्निया

स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

परिवार की पहली ग्रेजुएट बनीं बिली

दिलचस्प बात यह रही कि दुनिया में बड़ी पहचान बनाने के बावजूद बिली जीन किंग अपने पूरे परिवार में कॉलेज ग्रेजुएट बनने

वाली पहली सदस्य बनीं। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने जीवन के सबसे खास पलों में से एक बताया।

टेनिस करियर के कारण छूट गई थी पढ़ाई

बिली जीन किंग को बचपन से पढ़ाई का शौक था, लेकिन टेनिस करियर की व्यस्तताओं के कारण उनकी शिक्षा बीच में ही छूट

गई। इसके बावजूद उन्होंने अपने सपने को कभी खत्म नहीं होने दिया।

अपने करियर में उन्होंने 39 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, जिनमें 12 महिला एकल, 16 महिला युगल और 11 मिक्स्ड डबल्स खिताब

शामिल हैं।

‘डिग्री लेने में सिर्फ 61 साल लगे’

दीक्षांत समारोह के दौरान जब 82 वर्षीय बिली डिग्री लेने मंच पर पहुंचीं तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

इस मौके पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस डिग्री को हासिल करने में उन्हें “सिर्फ 61 साल” लगे।

उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी सपने को पूरा करने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।

महिलाओं के अधिकारों की मुखर आवाज रहीं बिली

बिली जीन किंग केवल एक सफल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों की मजबूत आवाज भी रही हैं।

उनके प्रयासों के चलते 1973 में यूएस ओपन ने महिला और पुरुष खिलाड़ियों को समान पुरस्कार राशि देने का ऐतिहासिक फैसला लिया था।

लाखों लोगों के लिए बनीं प्रेरणा

82 वर्ष की उम्र में ग्रेजुएशन पूरी कर बिली जीन किंग ने यह साबित कर दिया कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती।

उनकी कहानी आज उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है जो उम्र या परिस्थितियों के कारण अपने लक्ष्य अधूरे छोड़ देते हैं।

https://regionalreporter.in/major-general-bhuwan-chandra-khanduri-accorded-a-final-farewell-amidst-a-sea-of-people/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=6N8ggXBbHwfSjV5D
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *