श्रीनगर नगर क्षेत्र के बांसवाड़ा इलाके में देर रात एक होटल/भोजनालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
आग की इस घटना में होटल के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया,
जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
कैसे लगी आग
जानकारी के अनुसार, यह होटल एवं भोजनालय स्थानीय निवासी मकान सिंह रमोला का बताया जा रहा है।
देर रात अचानक भवन से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
स्थानीय लोगों ने मिलकर पाया काबू
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
बड़ी जनहानि टली
गनीमत यह रही कि घटना के समय होटल/भोजनालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे।















Leave a Reply