दुकान समेत दो मकान चपेट में, ट्रांसफार्मर के पास लगी आग से मचा हड़कंप
रविवार सुबह Rishikesh नगर निगम से सटी खदरी ग्रामसभा के चोपड़ा फार्म क्षेत्र में एक दुकान में भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पास के दो मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया,
जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बड़ा हादसा टला
घटना स्थल से महज दो फीट की दूरी पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था।
आग की लपटें ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का खतरा पैदा कर रही थीं,
लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
बिजली आपूर्ति बंद कर शुरू हुआ राहत कार्य
सूचना मिलते ही UPCL के कर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई।
इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

















Leave a Reply