अतुल ममगाईं
श्रीनगर और देवप्रयाग सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी
श्रीनगर और देवप्रयाग विधानसभा सीट से युवा नेता दे रहे हैं दिग्गज नेताओं को चुनौती
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं।
चुनाव तय समय पर होंगे या समय से पहले, इसका फैसला भले आने वाले महीनों में साफ हो,
लेकिन चुनावी रण में उतरने के इच्छुक नेताओं ने अभी से अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।
खासतौर पर श्रीनगर और देवप्रयाग विधानसभा सीटों पर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म नजर आ रहा है,
जहां युवा चेहरे अपने ही दल के दिग्गज नेताओं को खुली चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं।
श्रीनगर सीट पर युवा बनाम दिग्गज
प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल श्रीनगर विधानसभा में भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता डॉ. सुधीर जोशी,
प्रदेश के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सामने मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
देवप्रयाग में भी तेज हुई राजनीतिक हलचल
वहीं देवप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के युवा तुर्क ऋतांशु कंडारी, मौजूदा विधायक विनोद कंडारी
को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस में भी अंदरूनी हलचल
दूसरी ओर कांग्रेस में भी अंदरूनी हलचल कम नहीं है। देवप्रयाग सीट से युवा और जुझारू नेता डॉ. प्रताप भंडारी,
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के सामने टिकट की दौड़ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
छात्र राजनीति से निकले युवा चेहरे
यह सब युवा नेता गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से आगे आये हैं ।
क्या बदलेंगे पुराने राजनीतिक समीकरण?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये युवा चेहरे चुनावी राजनीति में केवल “फ्लावर” साबित होंगे
या फिर “फायर” बनकर पुराने राजनीतिक समीकरण बदल देंगे,
या ये सिर्फ राजनीतिक घबरोल कर राजनीति चमकाने के लिए ये कवायद कर रहे हैं। ये तो समय ही बताएगा।।

















Leave a Reply