शहर के जाने-माने और प्रतिष्ठित व्यापारी गोपाल डूडेजा बीती रात से लापता हैं।
जानकारी के अनुसार गोपाल डूडेजा बुधवार रात करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे।
उनके अचानक लापता होने से परिवारजन और स्थानीय व्यापार मंडल में चिंता का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि गोपाल डूडेजा अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए थे,
जिसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर तलाश की,
लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई है।
पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों और संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,
ताकि गोपाल डूडेजा की आखिरी लोकेशन और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
आम जनता से सहयोग की अपील
परिवारजनों और शुभचिंतकों ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।
यदि किसी व्यक्ति को गोपाल डूडेजा बुधवार रात 8 बजे के बाद कहीं दिखाई दिए हों या उनके संबंध में कोई जानकारी हो,
तो तुरंत संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
संपर्क सूत्र:
अरविंद डूडेजा (छोटे भाई)
मोबाइल: 7895434100
इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी सूचना दी जा सकती है।
लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.















Leave a Reply