रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब, फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया

विराट कोहली की शानदार पारी से RCB बनी चैंपियन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट

से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में

विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।

25 गेंदों में अर्धशतक, कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने मात्र 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

यह IPL प्लेऑफ में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

RCB ने बनाया खास रिकॉर्ड

इस जीत के साथ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB लगातार दो सीजन (2025 और 2026) IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-11 और मुंबई इंडियंस ने 2019-20 में लगातार दो बार खिताब जीता था।

गेंदबाजों ने रखी जीत की मजबूत नींव

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

रासिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने गुजरात के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

वॉशिंगटन सुंदर ने खेली संघर्षपूर्ण पारी

गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। RCB के लिए रासिख सलाम डार ने 3 विकेट,

जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके।

18 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बना लिए।

विराट कोहली के अलावा वेंकटेश अय्यर ने 32 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट लिए,

लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

मैच का संक्षिप्त स्कोर

गुजरात टाइटंस: 155/8 (20 ओवर)
वॉशिंगटन सुंदर 50*; रासिख सलाम डार 3/27, भुवनेश्वर कुमार 2/29

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 161/5 (18 ओवर)
विराट कोहली 75*, वेंकटेश अय्यर 32; राशिद खान 2/25

https://regionalreporter.in/tragic-road-accident-in-haridwar/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=5yUdRDS8IQ8xS5dN
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *