स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की कवायद तेज
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO)
के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
ऐसे में सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
इन जिलों को मिले नए CMO
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार
- अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित
- नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत
- पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत
- पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल
- रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला
- टिहरी में डॉ. राम प्रकाश
- उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय
को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर फोकस
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण,
चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और आम जनता को
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित जिलों की स्वास्थ्य सेवाएं
और अधिक प्रभावी होंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सभी तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता
विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सरकार और शासन स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर
मैदानी जिलों तक हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
















Leave a Reply