रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Dayara Bugyal Missing Woman: लापता महिला की तलाश में हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन

पुलिस, SDRF, NDRF, NIM, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें चला रही हैं व्यापक खोज अभियान

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र में लापता महिला की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

Dayara Bugyal Missing Woman मामले में पुलिस समेत कई रेस्क्यू एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

लापता महिला की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम (NIM),

राजस्व विभाग और वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में अभियान चला रही हैं।

सर्च ऑपरेशन दयारा बुग्याल के अलावा आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों,

चट्टानों के बीच बने प्राकृतिक आश्रयों और झाड़ी-झंखाड़ वाले क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर से किया जा रहा हवाई सर्वेक्षण

Dayara Bugyal Missing Woman की तलाश को और तेज करने के लिए रविवार को

युकाडा के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।

हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक और आसपास के पूरे क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि हवाई सर्च ऑपरेशन के जरिए उन स्थानों की भी जांच की जा रही है,

जहां पैदल पहुंचना कठिन है। इससे खोज अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारी कर रहे अभियान की निगरानी

उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय स्वयं अभियान की लगातार समीक्षा कर रही हैं।

उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।

पुलिस उपाधीक्षक मौके पर रहकर खोज एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हर संभावित स्थान पर चल रही तलाश

रेस्क्यू टीमों द्वारा दयारा बुग्याल और आसपास के सभी संभावित स्थानों की गहन तलाशी ली जा रही है।

जंगलों, गहरी खाइयों, जलधाराओं, चट्टानी क्षेत्रों और दुर्गम स्थानों पर विशेष रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि Dayara Bugyal Missing Woman की तलाश में सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं

और महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और रेस्क्यू टीमें क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

https://regionalreporter.in/neet-re-exam-2026-indian-air-force-question-paper-security/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=i5INP_LBfXHH7V-c
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *