रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पांवटा साहिब में डटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर सील, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

गुरुवार रात उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले निहंगों को पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया था,

लेकिन उनके कई साथी अब भी पांवटा साहिब में मौजूद हैं।

दोबारा प्रवेश की आशंका को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

कुल्हाल बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की लंबी कतार

सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कुल्हाल गेट बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

जांच के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस और आईटीबीपी के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं

ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

गुरुद्वारे में मौजूद हैं करीब 200 निहंग

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब स्थित गुरुद्वारे में करीब 150 से 200 निहंग मौजूद हैं।

प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

अधिकारियों और निहंगों के बीच वार्ता जारी

स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी निहंग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर

रहे हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा।

कर्णप्रयाग विवाद के बाद शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि हाल ही में कर्णप्रयाग में हुए विवाद और उसके बाद की पुलिस कार्रवाई के विरोध में निहंगों ने उत्तराखंड

कूच का ऐलान किया था। उनकी मांग गिरफ्तार साथियों की रिहाई से जुड़ी बताई जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन लगातार

संवाद बनाए हुए है।

https://regionalreporter.in/ncert-includes-chapter-on-emergency-in-class-9-social-science-syllabus/
https://youtu.be/5dWOfQrMxRM?si=uOhFjW-9YPNYJVHI
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *