रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैलाई थी दहशत, देहरादून पुलिस ने मोबाइल समेत आरोपी को दबोचा

उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार

कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर धमकी भरे पोस्ट साझा किए थे,

जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद

किया गया है, जिससे धमकी भरी पोस्ट की गई थीं।

21 जून को सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों

में बम विस्फोट करने की धमकी सोशल मीडिया पर वायरल की थी। पोस्ट के वायरल होते ही आम जनता में भय और दहशत

का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून नगर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी

एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

स्पेशल टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की जांच के लिए नगर कोतवाली के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून नगर क्षेत्र से

गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी भरी पोस्ट करने वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच

हुए विवाद तथा उसके बाद पुलिस की कार्रवाई से वह नाराज था। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी रीलें देखने के बाद उसने

उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने और लोगों में डर का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘Jaspreet-

devil’ से 25 जून को धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट की थी।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर फॉरेंसिक और

तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने धमकी भरे संदेश अन्य प्लेटफॉर्म

पर भी साझा किए थे या नहीं और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है।

अफवाह और धमकी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, धमकी या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों

के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या धमकी

भरे संदेश को आगे बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

https://regionalreporter.in/major-negligence-by-a-postman-in-chamoli/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=CHAmrh0E3-YzdyIz
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *