रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर व्यापार सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, महासचिव और कोषाध्यक्ष रहे अनुपस्थित

गोला पार्क में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

श्रीनगर व्यापार सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार शाम गोला पार्क में आयोजित किया गया।

समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को

मजबूत बनाने और व्यापारिक विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रसिक महाराज तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी, उपाध्यक्ष आशीष सड़ाना, सह-कोषाध्यक्ष विजय सुंदरियाल, सह महामंत्री अनूप

नौटियाल, सह मंत्री दिलशाद हुसैन तथा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र बिष्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं पूर्व घोषित निर्णय

के अनुसार महासचिव छवि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पंकज नेगी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

महासचिव और कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति पर बोले अनुज जोशी

शपथ ग्रहण के बाद रीजनल रिपोर्टर से बातचीत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी ने कहा कि महासचिव और कोषाध्यक्ष की

अनुपस्थिति का कारण पुराने आपसी मतभेद हैं। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को विधिवत आमंत्रित किया गया था,

लेकिन इसके बावजूद वे समारोह में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में व्यापार सभा एकजुट होकर

श्रीनगर के व्यापारियों और व्यापार के हित में कार्य करे।

कार्यक्रम में बाधा डालने की साजिश का लगाया आरोप

अनुज जोशी ने आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण समारोह में व्यवधान डालने की कोशिश की गई।

उनके अनुसार कार्यक्रम के लिए 27 जून को नगर निगम से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था,

जबकि दूसरे कार्यक्रम के लिए 1 जुलाई को आवेदन किया गया। इसके बावजूद शपथ ग्रहण वाले दिन ही दूसरे कार्यक्रम को

अनुमति दे दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही दिन और स्थान पर दो कार्यक्रमों की अनुमति कैसे दी गई।

जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने दिया संगठन को साथ लेकर चलने का संदेश

प्रांतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि यदि महासचिव और कोषाध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं

करते हैं तो शपथ लेने वाले अन्य पदाधिकारी संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापार सभा

व्यापारियों के हित में मजबूती से काम करती रहेगी।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने एकजुटता पर दिया जोर

कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी एकता में होती है।

उन्होंने कहा कि यदि संगठन बंटा रहेगा तो उसकी प्रासंगिकता कमजोर होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष अनुज

जोशी सभी सदस्यों को साथ लेकर मजबूत व्यापारिक संगठन तैयार करेंगे। उन्होंने कहा,

“United We Stand, Divided We Fall.”

व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

समारोह में जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, बिलकेदार अध्यक्ष डॉ. मातबर रावत, उस्मान अंसारी, मदन रावत, दिग्पाल नेगी, राजेंद्र

बिष्ट, राकेश डिमरी, अंकुर खन्ना, दिनेश भट्ट, अनिल गोयल, अनिल स्वामी, सूरज घिल्डियाल, सूरज दत्त किमोठी, पार्षद प्रवेश

चमोली, पार्षद संदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती और श्रीनगर के व्यापारिक

विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

साथ ही संगठन में भविष्य में एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

https://regionalreporter.in/career-awareness-program-pm-shri-school-dangchora-tehri-igsi/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=1DbEXDCuH4-wbLt7
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *