नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम में शामिल उम्मीदवारों की OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
यदि स्कैन किए गए उत्तर और वास्तविक उत्तर में अंतर मिलता है तो 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
ऐसे देखें OMR शीट
उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
ओटीपी सत्यापन के बाद “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” विकल्प पर क्लिक कर OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देख सकते हैं।
प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क
यदि किसी प्रश्न में रिकॉर्डेड उत्तर गलत दर्ज हुआ है तो उम्मीदवार ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं।
इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा।
भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से किया जा सकता है।
दावा सही पाए जाने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
15 जुलाई के बाद नहीं मिलेगी सुविधा
NTA ने स्पष्ट किया है कि OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।
इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
उत्तर कुंजी पर अब नहीं होगी आपत्ति
एजेंसी ने बताया कि यह प्रक्रिया केवल OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के लिए है।
Answer Key Challenge की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब उत्तर कुंजी पर कोई नई आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती।
तकनीकी समस्या पर यहां करें संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को लॉगिन, OMR शीट देखने या चुनौती दर्ज करने में परेशानी आती है तो वह NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है।
इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी सहायता ली जा सकती है।















Leave a Reply