रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल को मिली विकास की डबल सौगात

18 जुलाई से रामनगर–देहरादून ट्रेन, लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग भी खुला

गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के लिए बुधवार, 14 जुलाई का दिन कई मायनों में राहतभरा रहा।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने एक साथ दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए बताया कि 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी,

वहीं लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर अधिकांश आवश्यक और सार्वजनिक वाहनों के संचालन की मंजूरी भी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि इन फैसलों से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और पर्यटन, व्यापार व शिक्षा को भी नई रफ्तार मिलेगी।

लंबे इंतजार के बाद शुरू होगी सीधी रेल सेवा

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि रामनगर और देहरादून के बीच सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यह मांग पूरी होने जा रही है।

नई रेल सेवा 18 जुलाई से सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसके संचालन के दिनों में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रामनगर उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

ऐसे में नई ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

इससे देहरादून और कुमाऊं-गढ़वाल के बीच रेल संपर्क और बेहतर होगा।

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर परिवहन को मिली राहत

सांसद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) की ओर से लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के संचालन को लेकर बनी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

इसके बाद इस मार्ग पर कई श्रेणी के वाहनों के संचालन की अनुमति मिल गई है।

अब इस मार्ग से सरकारी बसें, जीएमओयू बसें, यात्री वाहन, स्कूल बसें, किसानों के ट्रैक्टर

और निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन भी आवाजाही कर सकेंगे।

व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि इन दोनों फैसलों से गढ़वाल के हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, जबकि पर्यटन गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के बाद यह दोनों फैसले गढ़वाल के

विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं।

आने वाले समय में क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-up-pradhan-election-2026-voting-started/
https://youtu.be/_Cw5-uZdA7A?si=hxWK2oVkcytDzgi2
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *