रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और NEET पेपर लीक मामले को लेकर श्रीनगर (गढ़वाल) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया

और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे,

लेकिन उन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।

कांग्रेस नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सूरज घड़ियाल ने कहा कि NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र और उनके परिवार वर्षों तक मेहनत और आर्थिक संघर्ष करते हैं।

ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस नगर अध्यक्ष निशांत कंडारी ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा

बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को समर्थन जारी रहेगा

और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

https://regionalreporter.in/raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-raghuvanshi-bail-cancelled-supreme-court-2026/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=vnwditgfz7vb-fy_
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *