5 की मौत; मासूम अरमान की बची जान
उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा देवप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर आगे कुंडाधार के पास हुआ,
जहां लक्सर के जीतपुर रायपुर निवासी एक परिवार को ले जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई मासूम की जान
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और देवप्रयाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे।
संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान घायल मासूम अरमान को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घायल बच्चे को अस्पताल भेजने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के पास पांच लोग मृत अवस्था में मिले। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
















Leave a Reply