युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू करने जा रही है।
इस योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे।
इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी
योजना का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।
इसके तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा।
युवाओं को UPSC और PCS, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
घर बैठे मिलेगी निशुल्क कोचिंग
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छात्र घर बैठे ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे।
खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देना है, जो महंगी निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते।
गैरसैंण विधानसभा सत्र में हुई थी चर्चा
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना को लेकर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई थी।
अब सरकार इस योजना को जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में है।
योजना के लागू होने के बाद उत्तराखंड के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए
निशुल्क डिजिटल संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।















Leave a Reply