रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दिसंबर तक नए स्वकर पर रोक श्रीनगर के व्यापारियों को राहत

व्यावसायिक संपत्तियों के नए स्वकर निर्धारण को लेकर व्यापारियों की समस्याओं और भ्रांतियों के बीच नगर निगम श्रीनगर ने राहत का फैसला लिया है।

महापौर आरती भंडारी ने दिसंबर तक नए स्वकर की वसूली पर रोक लगाने की घोषणा की है।

इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं और स्वकर निर्धारण को लेकर बनी भ्रांतियों का समाधान किया जाएगा।

व्यापारियों की समस्याओं पर हुई बैठक

नगर निगम कार्यालय में महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में व्यापार सभा श्रीनगर के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई।

इसमें व्यापारियों ने स्वकर के प्रारूप को भरने में आ रही दिक्कतों के साथ ही नए

और पुराने कर की दरों को लेकर अपनी समस्याएं महापौर के सामने रखीं।

महापौर ने कर अनुभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों को

स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

जरूरत पड़ने पर निगम की टीम व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर प्रारूप भरने में व्यापारियों की मदद करेगी।

दिसंबर तक नए स्वकर की वसूली नहीं

महापौर आरती भंडारी ने स्पष्ट किया कि दिसंबर तक नए स्वकर की वसूली नहीं की जाएगी।

इस अवधि में व्यापारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में

व्यावसायिक स्वकर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रीनगर नगर निगम बोर्ड ने प्रदेश में सबसे कम स्वकर दर पारित की है।

इसके बावजूद व्यापारियों को किसी तरह की समस्या या भ्रांति है तो उसका प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों के साथ खड़ी हैं और जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता,

तब तक नए स्वकर की वसूली नहीं की जाएगी।

देहरादून हरिद्वार से कम कर बोझ रखने की कोशिश

महापौर ने कहा कि निगम का प्रयास है कि श्रीनगर के व्यापारियों पर देहरादून, हरिद्वार और रुड़की जैसे बड़े शहरों की तरह कर का अतिरिक्त बोझ न पड़े।

स्वकर से जुड़े विषय को लेकर वह शहरी विकास विभाग और राज्य सरकार के स्तर पर भी वार्ता करेंगी, ताकि व्यापारियों को अधिक राहत दिलाई जा सके।

1300 स्वकर प्रारूप वितरित

नगर निगम के कर अनुभाग के अनुसार श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में अब तक करीब 1300 नए स्वकर प्रारूप वितरित किए जा चुके हैं।

व्यापारियों को प्रारूप भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कर अनुभाग की टीम अब जरूरत के अनुसार उनके प्रतिष्ठानों तक पहुंचेगी।

कर निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि निगम की टीम व्यापारियों को नए स्वकर की प्रक्रिया समझाने और प्रारूप भरने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।

https://regionalreporter.in/srinagar-medical-college-health-facilities-cath-lab-dialysis/
https://youtu.be/55Yhp1Wq6lU?si=KfzHH7NS9xafKyrJ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *