मल्लिकार्जुन बोले- दलित समाज को यूँ ही झेलना पड़ेगा अपमान का दंश!
हल्द्वानी की घटना को लेकर राज्यसभा में खड़गे ने जताई पीड़ा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में हल्द्वानी में उनकी सभा के बाद
हिंदूवादियों द्वारा शुद्धिकरण किये जाने के मामले पर अपनी गहरी पीड़ा और दुख व्यक्त करते हुए
इसे सीधे तौर पर छुआछूत और भेदभाव का एक अत्यंत गंभीर मामला करार दिया है।
उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए इस बात पर गहरी चिंता जताई कि देश के आज़ाद होने के इतने
लंबे समय और आधुनिक युग में भी दलित समाज को इस तरह की अमानवीय अस्पृश्यता और अपमान का दंश झेलना पड़ रहा है।
लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन से उठाया बड़ा सवाल
देश के सर्वोच्च सदन में अपनी बात रखते हुए खड़गे ने एक बहुत बड़ा सवाल उठाया कि जब आज़ादी के
इतने दशकों बाद भी एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और समाज के एक बड़े हिस्से के साथ इस प्रकार का घृणित और अपमानजनक व्यवहार हो सकता है,
तो यह स्थिति पूरे देश और समाज के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ा और गंभीर चिंता का विषय है।
adfshasdfhsdfhsdfh














Leave a Reply