हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिखा देशभक्ति का जोश
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
देशभक्ति और जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित रैली में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बिड़ला परिसर से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली
रैली का शुभारंभ बिड़ला परिसर से हुआ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के नोडल अधिकारी प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी
और अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागी देशभक्ति के नारों के साथ बिड़ला परिसर से मुख्य बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चौरास परिसर पहुंचे।
इसके बाद रैली वापस बिड़ला परिसर लौटकर संपन्न हुई।

युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने का संदेश
नोडल अधिकारी प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल औपचारिक आयोजन नहीं है,
बल्कि यह युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति चेतना जगाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलने वाले युवा समाज को एकजुटता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हैं।
वहीं, DSW प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह ध्वज सभी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने की प्रेरणा देता है।
शिक्षक, कर्मचारी और छात्र प्रतिनिधि रहे मौजूद
रैली में डॉ. गांधी चौहान, एनसीसी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुंवर, एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. राकेश नेगी,
निदेशक स्पोर्ट्स प्रो. जेपी मेहता, डॉ. मोहित बिष्ट, डॉ. गुरदीप, शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-कर्मचारी,
सुदीप, मनोज, लाइब्रेरियन डॉ. हर सिंह बिष्ट, संपत्ति अधिकारी हिमांशु नेगी, सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा छात्र संघ उपाध्यक्ष शशांक नौटियाल, अखिल राणा सहित विभिन्न छात्र प्रतिनिधियों ने भी रैली में सहभागिता की।


















Leave a Reply