रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

काशीपुर में 18 साल की युवती का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में 18 वर्षीय युवती का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।

शव रामनगर रोड पर मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, रामनगर रोड पर सड़क किनारे युवती का शव पड़ा देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

मॉडलिंग का झांसा देने का आरोप

मृतका की मां ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि

करीब छह महीने पहले उनकी बेटी युवक के संपर्क में आई थी। आरोप है कि युवक ने उसे मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का झांसा दिया था।

मां के मुताबिक, इस युवक को लेकर घर में बेटी के साथ कई बार विवाद भी हुआ था।

परिवार का आरोप है कि युवक उनकी बेटी को परिवार से दूर रहने के लिए भी प्रभावित करता था।

रात में युवक के साथ गई थी युवती

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले एक युवक युवती को देर रात अपने साथ लेकर गया था।

परिवार की ओर से उसे कथित प्रेमी बताया जा रहा है। इसके बाद दोनों कहां गए और युवती के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस इसी घटनाक्रम को जांच की अहम कड़ी मानकर आगे बढ़ रही है। युवक से जुड़े दावों की भी पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने हत्या की आशंका जताई

एसपी काशीपुर स्वपन किशोर सिंह के मुताबिक, सड़क किनारे युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को सुबह मिली थी।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस मृतका की मां की ओर से बताए गए युवक और उससे जुड़े घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने

का प्रयास कर रही है कि युवती रात में किसके साथ गई थी और इसके बाद क्या हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

मृतका का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और लंबे समय से काशीपुर में रह रहा है।

युवती ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और शरीर पर चोटों की स्थिति

स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/shaktinahar-car-accident-rajat-pundir-search/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=lAAIYaKKK1lLLERX
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *