रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शक्तिनहर में गिरी कार बरामद, चालक रजत पुंडीर की तलाश जारी

विकासनगर में डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही एक कार मंगलवार देर रात शक्तिनहर में जा गिरी।

हादसे के बाद से कार चालक रजत पुंडीर लापता है।

पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।

पुल नंबर एक के पास नहर में समाई कार

मंगलवार देर रात कार पुल नंबर एक के पास अचानक अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में जा गिरी।

आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहर में कार की लाइट देखी और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बारिश के कारण नहर का पानी गंदा होने से अभियान में काफी दिक्कतें आईं।

बुधवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ ने नहर में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

NDRF ने संभाला मोर्चा

बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ढकरानी इंटेक के समीप कार दिखाई दी।

इसके बाद क्रेन की मदद से कार को शाम करीब सात बजे नहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद कार की पहचान KIA Sonet के रूप में हुई है।

वाहन स्वामी की पहचान रजत पुंडीर पुत्र नीरज पुंडीर, निवासी यमुना कॉलोनी डाकपत्थर, विकासनगर के रूप में हुई है।

चालक की तलाश में सर्च अभियान जारी

बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाईं के अनुसार, रजत पुंडीर के लापता होने की सूचना उसके भाई आयुष पुंडीर ने पुलिस को दी थी।

इसके बाद स्थानीय लोगों, जल पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने संबंधित विभाग से संपर्क कर शक्तिनहर का पानी कम कराया, जिसके बाद सर्च अभियान को आगे बढ़ाया गया।

कार मिलने के बावजूद चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

परिवार को अनहोनी की चिंता

कार बरामद होने के बाद भी रजत पुंडीर का सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और बचाव दल नहर में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं और लापता चालक की तलाश जारी है।

https://regionalreporter.in/laxar-sanjay-gupta-paani-peene-vote-statement/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=p-Qs6dm6044RfgbH

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *