रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून और टिहरी में दो बड़े सड़क हादसे

सात लोग घायल, दो की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

देहरादून और टिहरी जिले से सड़क दुर्घटनाओं की दो घटनाएं सामने आई हैं।

चकराता में लालपुल के पास एक कार करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। तीन लोगों को सामान्य चोटें बताई गई हैं।

चकराता में कार खाई में गिरी

जानकारी के अनुसार, कार संख्या DL9C 8092 चकराता घूमने जा रही थी। लालपुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद कार सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे।

इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं।

सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन के अनुसार, चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चकराता हादसे में घायल लोगों का विवरण

  • रोहन कुमार, 23 वर्ष, निवासी नई दिल्ली
  • अभिषेक दुबे, 26 वर्ष, निवासी रोहिणी, दिल्ली
  • अभिषेक, 26 वर्ष, निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • शिवानी सिंह, 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • प्रिंस राज, 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश

टिहरी में यात्री बस पलटी, दो की मौत

वहीं टिहरी जिले में भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर शुक्रवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ।

यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के दौरान सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार भी बस की चपेट में आ गए।

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बस सवार यात्री ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान ढालवाला के पास बस बेकाबू होकर पलट गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा।

ब्रेक फेल होने की बात सामने आई

ढालवाला चौकी इंचार्ज के अनुसार, बस संख्या RJ 18 PB 1409 करीब 60 सीटर थी।

चालक ने बताया कि ढालवाला के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।

इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के दौरान सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गए।

दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

https://regionalreporter.in/india-javelin-missile-deal-indian-army-us-defence/
https://youtu.be/mkxRWaVVmdU?si=RAfu-X0DN1bAkmbH
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *