रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की मंजूरी, अब 2 अक्टूबर को ‘जेल भरो’ आंदोलन करेगा CJP

मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने नया ऐलान किया है।

पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क से ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों और आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति

CJP ने पहले 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की थी।

मुंबई पुलिस ने इस कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शिवाजी पार्क में सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश और राज्य सरकार की गाइडलाइन लागू हैं।

पुलिस ने यह भी कहा कि आयोजन के लिए बीएमसी की जरूरी अनुमति नहीं दी गई थी।

इसके अलावा शिवाजी पार्क साइलेंस जोन और रिहायशी इलाके में है।

पुलिस ने शोर, ट्रैफिक और आसपास के अस्पतालों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी की आशंका भी जताई।

आयोजकों को मुंबई में किसी दूसरे स्थान के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है।

CJP की क्या हैं प्रमुख मांगें

दीपके और CJP चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।

पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

इसके साथ ही SIR को रोकने और जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की मांग भी रखी है।

CJP ने चुनाव आयोग से जुड़े 2023 के कानून को वापस लेने और चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग भी उठाई है।

पार्टी का यह विरोध मतदाता सूची के Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच तेज हुआ है।

ठाकरे बंधु भी 4 अक्टूबर को निकालेंगे मार्च

इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध का एक और कार्यक्रम सामने आया है।

MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 4 अक्टूबर को संयुक्त विरोध मार्च की घोषणा की है।

यह मार्च भायखला से BMC मुख्यालय तक निकाला जाएगा।

चुनाव आयोग ने SIR को लेकर उठ रहे मतभेदों के आरोपों पर कहा है कि आयोग के भीतर अलग-अलग राय और टिप्पणियां संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा हैं।

आयोग ने यह भी कहा है कि उसके प्रमुख आदेश सर्वसम्मति से लिए गए और वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप हैं।

https://regionalreporter.in/premanand-maharaj-disciple-deepak-lodhi-death-investigation/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=ShICIDuxJrqAxpw6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *