रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

HNBGU में नए छात्रों का दीक्षारंभ, पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक की दी जानकारी

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में बुधवार को बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ।

एसीएल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को छात्र सहायता, अनुशासन, छात्रावास, छात्रवृत्ति और करियर से जुड़े अवसरों से भी परिचित कराया गया।

NEP, समर्थ पोर्टल और छात्र सुविधाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद जोशी रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा का लाभ समाज और राष्ट्र तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जिज्ञासा और अच्छे विचार विद्यार्थियों को शोध की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।

बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान ने विश्वविद्यालय जीवन को व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण चरण बताया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने विद्यार्थी सहायता और कल्याणकारी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार ने अनुशासन और आचार व्यवस्था से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

प्रो. मोनिका गुप्ता ने कला एवं मानविकी के विभागों और सेक्सुअल हरासमेंट सेल की जानकारी दी।

छात्रावास अधीक्षक प्रो. एसएस बिष्ट ने हॉस्टल सुविधाओं के बारे में बताया।

समर्थ पोर्टल के समन्वयक डॉ. प्रीतम नेगी ने पोर्टल की कार्यप्रणाली और विद्यार्थी जीवन में इसके उपयोग समझाए।

डॉ. नितेश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों और विश्वविद्यालय में इसके क्रियान्वयन की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को भाषा प्रयोगशाला, छात्रवृत्ति, एनएसएस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पुस्तकालय सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

छात्रसंघ ने उठाया इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का मुद्दा

नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. जेपी भट्ट ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

वहीं, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों से संवाद किया।

छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद जोशी से विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने को लेकर सहयोग और आवश्यक अनुबंध की मांग की।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश नेगी, डॉ. नरिंदर चौहान, डॉ. जेपी जोशी, प्रो. महावीर सिंह नेगी, डॉ. हिरणमय रॉय समेत शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

https://regionalreporter.in/srinagar-organ-donation-awareness-program/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=ShICIDuxJrqAxpw6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *