रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा के लिए आठ पदों पर भर्ती

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने आठ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

ये नियुक्तियां चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए की जाएंगी।

परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों को प्रतिनियुक्ति, पुनर्नियुक्ति और नियत वेतन के आधार पर भरा जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

विज्ञप्ति के अनुसार नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पद पुनर्नियुक्ति या नियत वेतन पर भरा जाएगा।

तहसीलदार/नायब तहसीलदार (यात्रा) का एक पद प्रतिनियुक्ति या पुनर्नियुक्ति से भरा जाएगा।

इसके अलावा सहायक लेखाकार का एक पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।

गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, सोनप्रयाग-गौरीकुंड और हेमकुंड साहिब के लिए यात्रा प्रबंधक के पांच पद भी प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे।

28 अक्तूबर तक भेजना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन पत्र निर्धारित विवरण के साथ भरकर 28 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक भेजना होगा।

भरा हुआ आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी,

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, मुख्यालय देहरादून के पते पर भेजना होगा।

आवेदन से जुड़ी पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में देखी जा सकती है।

https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=AjATHl2yWfukGn6r
https://regionalreporter.in/khadi-ek-vichar-gandhi-jayanti-special/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *