रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गंगोलीहाट में आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार

गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम गुलदार ने घर के आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना लिया।

घटना के बाद गांव में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी भी है।

भंडारीगांव और खेतीगांव के बीच रहने वाला रियांशु, पुत्र भगवान राम, शनिवार शाम करीब पांच बजे अपनी दादी के सामने आंगन में खेल रहा था।

इसी दौरान गुलदार अचानक वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर जंगल की ओर ले गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में रियांशु का शव मिला।

घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 250 मीटर की दूरी पर बताया गया है।

एक सप्ताह पहले भी दी गई थी गुलदार की सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान ने भी गुलदार की मौजूदगी और खतरे को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।

बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा देवेंद्र सिंह महरा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम रविवार को गंगोलीहाट सीएचसी में कराया जाएगा।

रियांशु के पिता भगवान राम मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-voter-list-special-camp-sir/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=bkhJDxvcskCWt-eh
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *