रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केदारनाथ में दुकानें हटाने पर व्यापारियों का विरोध

केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई।

शनिवार को कार्रवाई शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

व्यापारियों का कहना है कि यात्रा सीजन में लगने वाली दुकानें ही उनकी आमदनी का प्रमुख साधन हैं।

दुकानों को हटाए जाने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी।

व्यापारियों ने प्रशासन से कार्रवाई के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की।

बताया गया कि प्रशासन और पुलिस की टीम शनिवार को मंदिर मार्ग पर पहुंची थी।

यहां मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद व्यापारी लामबंद होकर हेलीपैड पहुंच गए।

व्यापारियों के धरने के चलते प्रशासन के सामने स्थिति संभालने की चुनौती बढ़ गई।

अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि व्यापारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे।

प्रशासन ने बताई कार्रवाई की वजह

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के अनुसार मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि इससे धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में भी परेशानी आती है।

प्रशासन की ओर से व्यापारियों को कार्रवाई के कारणों की जानकारी दी जा रही है।

फिलहाल दुकानों को हटाने को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने हैं।

https://regionalreporter.in/lansdowne-minor-sister-rape-case-pauri-garhwal/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=iAacCVewY5p9rpDI
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *