रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

खेल महाकुंभ में पौड़ी विधानसभा बनी चैंपियन

जीती सांसद ट्रॉफी और 2 लाख रुपये

खेल महाकुंभ-2026 के तहत रांसी स्टेडियम में आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया।

प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल कर पौड़ी विधानसभा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

विजेता टीम को मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने ट्रॉफी और दो लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में पौड़ी समेत 11 विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।

इसमें पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, यमकेश्वर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर विधानसभा शामिल रहीं।

कई खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

सांसद चैम्पियनशिप में फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, मलखंब, खो-खो, कबड्डी और वालीबॉल समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

रस्सा-कस्सी के साथ पारंपरिक खेल मुर्गा झपट और गोली यानी कंचा भी प्रतियोगिता का हिस्सा रहे।

  • अंडर-19 वालीबॉल में लैंसडौन ने पहला, चौबट्टाखाल ने दूसरा और कोटद्वार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • अंडर-19 रस्सा-कस्सी में पौड़ी पहले, रुद्रप्रयाग दूसरे और देवप्रयाग तीसरे स्थान पर रहा।
  • अंडर-19 कबड्डी में चौबट्टाखाल ने बाजी मारी। लैंसडौन दूसरे और देवप्रयाग तीसरे स्थान पर रहा।
  • अंडर-14 वालीबॉल में कोटद्वार प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और रामनगर तृतीय रहा।
  • अंडर-14 कबड्डी में चौबट्टाखाल ने पहला स्थान हासिल किया। रुद्रप्रयाग दूसरे और रामनगर तीसरे स्थान पर रहा।
  • वहीं अंडर-14 रस्सा-कस्सी में देवप्रयाग प्रथम, लैंसडौन द्वितीय और पौड़ी तृतीय रहा।

मुर्गा झपट में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मुर्गा झपट की अंडर-19 बालिका वर्ग की अलग-अलग भार श्रेणियों में रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देवप्रयाग, लैंसडौन और अन्य विधानसभाओं की खिलाड़ियों ने पदक जीते।

अंडर-14 बालिका वर्ग में भी विभिन्न भार वर्गों में देवप्रयाग, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, रुद्रप्रयाग और पौड़ी की खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे विजेता

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं

युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि खेल महाकुंभ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच दे रहा है।

प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी और टीमें अब राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 800 रुपये, द्वितीय को 600 रुपये और तृतीय स्थान पाने वालों को 500 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

https://regionalreporter.in/harish-rawat-dhanyawad-yatra-haldwani/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=POWuAwpYwPTb2xhG
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *