रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर के तरुली गांव में घास काट रही महिला पर झपटा गुलदार

शोर मचाने पर छोड़ा शव

ड़ी जिले में गुलदार के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के पास बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में शुक्रवार शाम यह घटना हुई।

महिला अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काट रही थीं, तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

घसीटकर ले जाने लगा गुलदार, महिलाओं ने मचाया शोर

तरुली गांव निवासी बीना देवी शुक्रवार शाम करीब चार बजे अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं।

घास काटने के दौरान गुलदार ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। शुरुआत में साथ गई महिलाओं को हमले का पता नहीं चला।

गुलदार जब बीना देवी को घसीटकर ले जाने लगा, तब महिलाओं की नजर उस पर पड़ी।

उन्होंने शोर मचाया तो गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, तब तक बीना देवी की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने उठाई गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग

ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारने के आदेश देने की मांग की है।

डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।

क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा और गश्त बढ़ाई जाएगी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।

https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=-xbgfFRotBFc12x5
https://regionalreporter.in/chamoli-police-head-constable-jitendra-bronze-medal/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *