रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने जीता कांस्य

उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग

क्लस्टर-2026 में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

चमोली पुलिस में तैनात जितेंद्र ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर 2026 तक हरियाणा के करनाल स्थित मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित हुई थी।

इसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

एसपी ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित

जितेंद्र की इस उपलब्धि पर चमोली पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उन्हें मेडल पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

एसपी ने कहा कि ड्यूटी के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने जितेंद्र के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र जोशी सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/cjp-delhi-protest-dhruv-rathee-detained/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=-xbgfFRotBFc12x5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *