रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गौचर डायट में नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरण अभिमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न हो गया।

समापन समारोह में शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया।

नई शिक्षा नीति से कक्षा प्रबंधन तक मिली जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा की संरचना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020,

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 और राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा की जानकारी दी गई। शिक्षण पद्धतियों, आकलन और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विषय भी शामिल रहे।

शिक्षकों को समय एवं कक्षा प्रबंधन, कर्मचारी आचरण नियमावली, छात्रवृत्तियों, विद्यालयी अभिलेखों

और प्रश्नपत्र निर्माण की जानकारी दी गई।

बाल-केंद्रित एवं अनुभवात्मक शिक्षण, विद्यालय संस्कृति, अनुशासन और नई पाठ्यपुस्तकों पर भी सत्र आयोजित किए गए।

डिजिटल शिक्षा, आपदा प्रबंधन और तनाव नियंत्रण पर भी सत्र

प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा, जेंडर संवेदीकरण, विद्यालय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

अभिभावकों और समुदाय की सहभागिता बढ़ाने के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

इसके अलावा शैक्षिक हस्तक्षेप, नशामुक्ति और तनाव प्रबंधन पर भी प्रशिक्षण हुआ।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने दक्षता आधारित शिक्षण और सीखने के प्रतिफलों पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया।

समापन समारोह में डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी,

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, वीरेंद्र सिंह कठैत,

डॉ. कमलेश कुमार मिश्र और प्रमुख प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र गैड़ी मौजूद रहे।

इनके अलावा वीरेंद्र मोहन तिवारी, सुमन भट्ट, गोपाल प्रसाद कपरूवान, रविंद्र सिंह बर्त्वाल और मृणाल जोशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक वचन जितेला ने किया।

https://regionalreporter.in/nobel-prize-2026-winners-list/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=uGuQgzIJMqSdnbJn
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *