रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में 16 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज अगले कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

3500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अक्टूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 16 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं।

देहरादून का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंचा

लगातार बारिश और तूफान के कारण बीते दिनों देहरादून के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

इसके विपरीत पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, कोहरे और हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में बारिश से राहत मिल सकती है।

हालांकि, पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने से ठंड बढ़ने की संभावना है।

https://regionalreporter.in/garhwal-university-babaal/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=vQkEQrV8CDWGE_PT
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *