रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग में 5.66 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, 4 किमी मार्ग बनेगा

विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

टिहरी गढ़वाल की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक विनोद कंडारी ने हिंसारियाखाल मोटर मार्ग से डडुवा सिरोला मोटर मार्ग के स्टेज-1 और स्टेज-2 सहित पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य की आधारशिला रखी।

566.05 लाख रुपये से होगा निर्माण

इस मोटर मार्ग की कुल लंबाई चार किलोमीटर है। निर्माण कार्य पर 566.05 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों की ओर से लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।

सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने और स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह मार्ग क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मददगार होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी और सिरोला ग्राम प्रधान मकानी देवी मौजूद रहे।

इसके अलावा ऐराड़ी ग्राम प्रधान अमरजीत, बूथ अध्यक्ष शौकीन लाल, जिला मंत्री प्रियंका भट्ट,

अनीता सिलवाल, जगताब कुमारी और गणेश देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/kunjapuri-tourism-development-fair-2026/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=JmYBFVmA_r1vjand
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *